1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. अगर आप करते हैं ये गलतियां तो कभी नहीं बनेगे धनवान, जान लीजिए चाणक्य की यह चार बातें

अगर आप करते हैं ये गलतियां तो कभी नहीं बनेगे धनवान, जान लीजिए चाणक्य की यह चार बातें

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली: अगर हम इतिहास के पन्नों को पलट कर देखे तो उसमें आपको आचार्य चाणक्य का नाम जरूर पढ़ने को मिलेगा। जी हां आचार्य चाणक्य जो न केवल पूर्ण रूप से ज्ञानी थे, बल्कि एक अच्छे सलाहकार और नीतिकार भी थे। यहाँ तक कि उनके द्वारा लिखी गई नीतियां आज भी लोगों को जीवन जीने का सही तरीका बताती है। बहरहाल इन्ही नीतियों में आचार्य चाणक्य के अनुसार ये तीन तरह के व्यक्ति जीवन में कभी अमीर नहीं बन सकते। अब इन इन तीन किस्म के व्यक्तियों के बारे में आप खुद ही पढ़ लीजिये। हो सकता है कि आप भी इन्हीं में से एक हो।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

सबसे पहले तो आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिस व्यक्ति का मन हमेशा काम वास ना से भरा रहता है। यहाँ तक कि काम वास ना में फंस कर जो व्यक्ति सही और गलत का फर्क भी भूल जाता है, वह जीवन में कभी सफल नहीं होता। दरअसल ऐसे व्यक्तियों के लिए कोई भी रिश्ता नाता मायने नहीं रखता। अगर हम साफ शब्दों में कहे तो ऐसे व्यक्ति काम वासना में अंधे हो कर बहुत से गलत काम करने लगते है, जो उन्हें नहीं करने चाहिए। जिससे उनका जीवन बर्बाद होना तय है। इसके इलावा आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकता, उसका अंत बहुत जल्दी हो जाता है। वही जो लोग ऐसे व्यक्तियों के साथ रहते है, उन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूर रहने में ही भलाई है।

गौरतलब है कि जिस व्यक्ति को एक बार नशे की लत लग जाएँ वो कभी भी होश में नहीं रह सकता। जी हां ऐसे व्यक्ति को खुद इस बात का एहसास नहीं हो पाता कि वो नशे की लत में फंस कर खुद का जीवन ही नष्ट कर रहा है। बहरहाल ऐसा व्यक्ति न केवल खुद सब कुछ खो देता है बल्कि अपने परिवार तक को बर्बाद कर देता है। इसलिए या तो आप नशे को चुन सकते है या बेहतरीन जिंदगी को चुन सकते है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार लालच बहुत बुरी बला है। यानि पैसों का ज्यादा लालच करना किसी भी व्यक्ति के लिए सही नहीं है, क्यूकि लालच के चक्कर में जब व्यक्ति गलत रास्ते पर चलने लगे तब उसका बच पाना काफी मुश्किल होता है। वैसे भी गलत रास्ते पर चल कर कमाया हुआ धन अधिक समय तक नहीं टिक पाता। इसलिए धन कमाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन सही रास्ते पर चल कर धन कमाना बेहद जरूरी है। तभी आप जीवन में सफल और कामयाब हो पाएंगे।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...