लखनऊ: क्या आपने अपने जीवन मे अभी तक कोई पेड़ लगाया ? अगर हां, तो बहुत अच्छे। अगर नही, तो कम से कम जीवन में एक पेड़ तो लगाओ। इस बात मे कोई दो राय मनाही कि जहां एक तरफ हमारे आप पास के वातवरण मे कई तरह के वायरस ह्यूमन बॉडी को नुकसान पहुंचा रहें हैं वही दूसरी तरफ लोग तेजी से पेड़ काट रहें हैं जो की हमे इस समस्या से निजात दिला सकतें हैं।
आज हम आपको पेड़ पौधे के बारे में कुछ ऐसी जानकारी देंगे जिन्हे जानने के बड़ा आप अपनी पूरी लाइफ मे एक पेड़ तो जरूर लागाएंगे। और कुछ गजब रोचक तथ्यों के माध्यम से बताएगें की वृक्ष हमारे लिए कितने जरूरी है। आइये जानतें हैं इसके बारे मे…
सोचिए इतने फ़ायदे के बावजूद भी क्या आप जानतें हैं धरती पर मानवों के जन्म से लेकर अब तक हम 3 लाख करोड़ पेड़ काट चुके हैं। हर 2 सेकंड में एक फुटबाॅल के मैदान जितने जंगल काटे जा रहे हैं। हर साल 5 अऱब पेड़ लगाए जा रहे है लेकिन हर साल 10 अऱब पेड़ काटे भी जा रहे हैं। पेड़ धरती पर सबसे पुरानें जीवित प्राणी हैं, और ये कभी भी ज्यादा उम्र की वजह से नही मरते। तो जितना ज्यादा हो सकते आप पेड़ लगाएँ