मुंबई। बुधवार को आइफा अवॉर्ड 2019 (IIFA Awards 2019) की रात सितारों से सजी-धजी हुई दिखाई पड़ी। इस बार यह अवॉर्ड मुंबई में आयोजित हुआ, इस मौके पर कई बॉलीवुड स्टार्स एक साथ नज़र आए। सितारों से सजी महफिल में स्टाइल और फैशन का जलवा देखते बन रहा था। ऐसे में इस महफिल में जब दीपिका पादुकोण आईं तो माहौल में जान आ गई। इस बार दीपिका की आईफा ड्रेस चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना। दीपिका को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीन नथानी ने बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया है। दीपिका के गाउन को इलेक्ट्रिक वायलेट गाउन को ड्रामेटिक स्लीव्स और gossamer tulle hood के साथ डिजाइन किया गया है। गाउन के लोअर ऐंड और स्लीव्स पर सॉफ्ट फेदर वर्क किया गया है। दीपिका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ‘आई पर्पल यू’। हालांकि, डिजाइनर गौरव गुप्ता के मुताबिक गाउन का रंग महज पर्पल नहीं बल्कि लैवेंडर और अमरनाथ पर्पल ह्यू से प्रेरित है।
मेकअप की बात करें तो दीपिका ने लैवेंडर और पर्पल ह्यू रंग के लुक के साथ बेहद लाइट और डिसेंट मेकअप किया हुआ है। स्टेटमेंट आईब्रोज और न्यूड लिप्स लुक के साथ जम रहे हैं। इससे पहले भी हॉलीवुड की फैशन इन्फ्लुएंसर काइली जेनर की पर्पल फेदर गाउन में एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी चर्चा में थी। आईफा में उससे मिलती-जुलती ड्रेस पहनने के बाद दीपिका पादुकोण को ‘इंडियन काइली’ भारत की काइली कहा जा रहा है।