1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहली मीटिंग के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने बुलाई पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरी बैठक,साल 2024 की है तैयारी

पहली मीटिंग के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने बुलाई पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरी बैठक,साल 2024 की है तैयारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजर साल 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव पर है। इसके मद्देनजर वो अपनी पार्टी की बैठके ले रही हैं। शुक्रवार को पहली मीटिंग करने के बाद ममता ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। ममता की नजर साल 2024 में होने वाले देशभर में लोकसभा के चुनाव पर टिकी हुई है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजर साल 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव पर है। इसके मद्देनजर वो अपनी पार्टी की बैठके ले रही हैं। शुक्रवार को पहली मीटिंग करने के बाद ममता ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। ममता की नजर साल 2024 में होने वाले देशभर में लोकसभा के चुनाव पर टिकी हुई है।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

सूत्रों के मुताबिक 10 मार्च को पार्टी की वर्किंग कमिटी की दूसरी बैठक नई दिल्ली में होगी। उस वक्त ममता बनर्जी भी दिल्ली में होंगी। इस दौरान वह कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर सकती हैं। पिछली बैठक में ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि उन्हें केंद्र में ज्यादा ऐक्टिव होने की जरूरत है।

दिल्ली में इस बैठक के मद्देनजर राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की एक टीम तैयार की गई है जिसमें महुआ मोइत्रा, सुखेंदु शेखर रॉय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल हैं। दस्तीदार अभी हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने हैं। बता दें कि ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी को दोबारा राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

वहीं यशवंत सिन्हा, सुब्रत बख्शी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 31 मार्च से पहले सभी पदाधिकारियों के नाम चुनाव आयोग को दिए जाएंगे। बनर्जी ने एनडब्लूसी से नीतियों का ड्राफ्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। सिन्हा को एक्सटर्नल अफेयर्स कमिटी और अमित मित्रा को इकनॉमिक पॉलिसी कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...