1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कैबिनेट कमिटियों में हुई अहम फेरबदल,राजनीतिक मामलों के पैनल में शामिल हुए ये मंत्री

कैबिनेट कमिटियों में हुई अहम फेरबदल,राजनीतिक मामलों के पैनल में शामिल हुए ये मंत्री

हाल ही में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट का विस्तार हुआ है। जिसमें नये लोगो को जहां मंत्री पद मिला है वहीं पार्टी के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी भी हो गई है। केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव के बाद अब सरकार ने सशक्त कैबिनेट कमिटियों का भी पुनर्गठन किया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट का विस्तार हुआ है। जिसमें नये लोगो को जहां मंत्री पद मिला है वहीं पार्टी के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी भी हो गई है। केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव के बाद अब सरकार ने सशक्त कैबिनेट कमिटियों का भी पुनर्गठन किया है।

पढ़ें :- आप ने बीजेपी, तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम केजरीवाल को दी जा रही है धीमी मौत

इस बदलाव की जानकारी कैबिनेट सचिवालाय की ओर से सोमवार रात को जारी किए गए नोटिफिकेशन में दी गई है। इसके तहत नए केंद्रीय मंत्रियों को अलग अलग कैबिनेट कमिटियों में रखा गया है। राजनीतिक मामलों के कैबिनेट कमिटी (CCPA) में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पर्यावरण और श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पोर्ट सर्बानंद सोनोवाल, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को शामिल किया गया है।

इसकी कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे पास है। इसके अलावा संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी में भी बदलाव किए गए हैं और अर्जुन मुंडा, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर के साथ वीरेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। इस कमिटी की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की ही अगुवाई वाले रोजगार व कुशलता विकास पर कैबिनेट कमिटी में शामिल किए गए केंद्रीय मंत्रियों में अश्विनी वैष्णव भूपेंद्र यादवरामचंद्र प्रसाद सिंह और जी किशन रेड्डी हैं।

वहीं देश के सबसे महत्वपूर्ण व अग्रिम निर्णायक मंडल जो सुरक्षा मामलों को देखती है उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट कमिटी के सदस्यों में प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं।

 

पढ़ें :- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का बजा डंका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...