1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SP MP Dr. ST Hassan: सपा सांसद डॉ. एसटी हसन स्वतंत्रता दिवस पर भूल गए राष्ट्रगान, VIDEO…वायरल

SP MP Dr. ST Hassan: सपा सांसद डॉ. एसटी हसन स्वतंत्रता दिवस पर भूल गए राष्ट्रगान, VIDEO…वायरल

SP MP Dr. ST Hassan:  समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद (Moradabad) से सपा (SP) सांसद डॉक्टर एसटी हसन (MP Dr. ST Hassan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद सपा सांसद घिर गए हैं। दरअसल, सपा सासंद एसटी हसन (MP Dr. ST Hassan) स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के मौके पर ध्वाजरोहण के बाद राष्ट्रगाना गाना शुरू किए लेकिन वह आगे की पंक्ति ही भूल गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुरादाबाद। SP MP Dr. ST Hassan:  समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद (Moradabad) से सपा (SP) सांसद डॉक्टर एसटी हसन (MP Dr. ST Hassan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद सपा सांसद घिर गए हैं। दरअसल, सपा सासंद एसटी हसन (MP Dr. ST Hassan) स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के मौके पर ध्वाजरोहण के बाद राष्ट्रगाना गाना शुरू किए लेकिन वह आगे की पंक्ति ही भूल गए।

पढ़ें :- यूपी में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, इन आठ सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान

इसके बाद उन्होंने जय हे…जय हे… बोलकर राष्ट्रगान (national anthem) को समाप्त कर दिया। मामले की वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रही है। रविवार को सांसद डॉक्टर एसटी हसन (MP Dr. ST Hassan) स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के कार्यक्रम के लिए गलशहीद पार्क में पहुंचे थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने झंडारोहण किया।

इसके बाद जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, उनके साथ खड़े लोग राष्ट्रगान गाना ही भूल गए। सांसद भी राष्ट्रगान शुरू होने के बाद जैसे ही दूसरी पंक्ति आई वहां अटक गए। इसके बाद उन्होंने धीरे धीरे जय हे.. .जय हे… बोलकर राष्ट्रगान को समाप्त कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...