1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. आंतरिक सर्वे में अगामी चुनाव में भाजपा को 50 सीटें मिलना भी मुश्किल, आप नेता का बड़ा दावा

आंतरिक सर्वे में अगामी चुनाव में भाजपा को 50 सीटें मिलना भी मुश्किल, आप नेता का बड़ा दावा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कराए गए एक आंतरिक सर्वेक्षण से पता चला है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली के निकाय चुनावों में भाजपा के लिए 40-50 सीटें भी हासिल करना मुश्किल होगा। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को यह दावा किया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कराए गए एक आंतरिक सर्वेक्षण से पता चला है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली के निकाय चुनावों में भाजपा के लिए 40-50 सीटें भी हासिल करना मुश्किल होगा। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को यह दावा किया।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

उन्होंने कहा कि दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाना है और यह तभी होगा जब दिल्ली और एमसीडी दोनों पर ‘आप’ का शासन होगा। वहीं, भाजपा प्रवक्ता कपूर ने दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के आप’ के दावे को नौटंकी बताकर खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह अजीब है कि ‘आप’ अब भाजपा के लिए ‘काल्पनिक’ सर्वेक्षण कर रही है और उनके परिणाम भी घोषित कर रही है। दिल्ली में तीन नगर निकाय- उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) हैं। दिल्ली में नगर निगम की 372 सीटें हैं।

 

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...