1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पार्टी में साक्षी ने फ्रेंड संग मिलकर एमएस धोनी पर उड़ाये पैसे Viral Video…

पार्टी में साक्षी ने फ्रेंड संग मिलकर एमएस धोनी पर उड़ाये पैसे Viral Video…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और उनकी दोस्त पार्टी में धोनी संग जमकर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में धोनी सूट में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ है। इस दौरान साक्षी धोनी के लेफ्ट में नजर आ रही हैं और उनकी दोस्त धोनी के राइट साइड में नजर आ रही हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और उनकी दोस्त पार्टी में धोनी संग जमकर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में धोनी सूट में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ है। इस दौरान साक्षी धोनी के लेफ्ट में नजर आ रही हैं और उनकी दोस्त धोनी के राइट साइड में नजर आ रही हैं। दोनों धोनी पर नोट लुटाने का पोज देती दिख रही हैं।

पढ़ें :- Suryakumar Yadav : मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर नहीं, सूर्या की वापसी में लग सकता है और अधिक समय

इस वीडियो को साक्षी और धोनी के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चौथा खिताब जिताने के बाद भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी संग मिलकर खूब पार्टियां अटैंड कर रहे हैं। देहरादून की रहने वाली साक्षी ने चार जुलाई 2010 को धोनी के साथ शादी रचाई थी। उस समय साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं और ट्रेनी के तौर पर कोलकाता के ताज बंगाल होटल में काम कर रही थीं।

साक्षी और पूर्व भारतीय कप्तान धोनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और उन दोनों के पिता रांची में एक ही फर्म में काम करते थे। साक्षी और धोनी कोलकाता में लगभग दस साल बाद मिले थे और दो साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। साक्षी और धोनी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा(Jiva) है। एमएस धोनी फरवरी 2015 में पहली बार पिता बने थे और जीवा अभी छह साल की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...