1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बढ़ी ठंड, पारा लुढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में बढ़ी ठंड, पारा लुढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी (UP) के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंडक में इजाफा हुआ है। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोनभद्र जिले में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान अयोध्या में 8, झांसी में 8 बरेली में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंडक में इजाफा हुआ है। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोनभद्र जिले में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान अयोध्या में 8, झांसी में 8 बरेली में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

यूपी की राजधानी लखनऊ (Capital Lucknow) में गुरुवार को आसमान साफ रहा सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ (Capital Lucknow) में सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेंगे अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो की 1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम है।

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। आगरा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि यूपी में आने वाले 5 दिनों तक मौसम सामान्य (Cold wave fog grips Uttar Pradesh) बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...