1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN 2nd ODI Live: बांग्लादेश की 69 रन पर 6 विकेट गिरे , सिराज के खाते में दो तो सुंदर ने झटके तीन विकेट

IND vs BAN 2nd ODI Live: बांग्लादेश की 69 रन पर 6 विकेट गिरे , सिराज के खाते में दो तो सुंदर ने झटके तीन विकेट

IND vs BAN 2nd ODI Live : 69 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का छठवां विकेट गिर चुका है। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर भारत को छठी सफलता दिलाई है। रहीम को आउट करने के बाद अगली गेंद पर उन्होंने अफीफ हुसैन को क्लीन बोल्ड किया। अफीफ पहली गेंद खेलकर ही पवेलियन लौट गए। सुंदर अगर अगले ओवर की पहली गेंद पर कोई विकेट ले पाते हैं तो वह अपनी हैट्रिक पूर करेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

IND vs BAN 2nd ODI Live : 69 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का छठवां विकेट गिर चुका है। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर भारत को छठी सफलता दिलाई है। रहीम को आउट करने के बाद अगली गेंद पर उन्होंने अफीफ हुसैन को क्लीन बोल्ड किया। अफीफ पहली गेंद खेलकर ही पवेलियन लौट गए। सुंदर अगर अगले ओवर की पहली गेंद पर कोई विकेट ले पाते हैं तो वह अपनी हैट्रिक पूर करेंगे।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim)को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। रहीम ने दो चौकों की मदद से 24 गेंद पर 12 रन बनाए। शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ा। भारत के लिए मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) दो विकेट और व वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) तीन विकेट  ले चुके हैं। वहीं, उमरान मलिक को एक विकेट मिला है।

रोहित की चोट से भारत की परेशानी बढ़ी

इस मैच के दूसरे ओवर में फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Indian captain Rohit Sharma) चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट लगी है। सिराज की गेंद पर बांग्लादेश के एनामुल हक (Enamul Haque of Bangladesh) ने स्लिप में आसान कैच दिया था, लेकिन रोहित सही तरीके से इसे पकड़ नहीं पाए। गेंद उनके अंगूठे में लगी और उनके हाथ से खून भी निकलने लगा। वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद स्कैन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उनकी जगह रजत पाटीदार फील्डिंग कर रहे हैं। वहीं, लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी कर रहे हैं।

रोहित की चोट ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है, क्योंकि इस मैच में भी उनका बल्लेबाजी करना बाकी है। इसके बाद भारत को बांग्लादेश के साथ ही एक वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। कप्तान रोहित का न रहना भारत के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि रोहित की चोट कितनी गंभीर है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...