1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ Live Score : 110 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पलेलियन लौटी, भारत के गेंदबाजों का दबदबा

IND vs NZ Live Score : 110 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पलेलियन लौटी, भारत के गेंदबाजों का दबदबा

भारतीय टीम द्वारा दिए गए 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 25 ओवर में 110 रनों पांच विकेट गवां दिए हैं।न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मोहम्मद शमी ने 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप्स ने 20 गेंद पर 11 रन बनाए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम द्वारा दिए गए 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 25 ओवर में 110 रनों पांच विकेट गवां दिए हैं।न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मोहम्मद शमी ने 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप्स ने 20 गेंद पर 11 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद माइकल ब्रैसवेल क्रीज पर आए हैं। न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 17 और ब्रैसवेल एक रन बनाकर नाबाद हैं।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के शव पहुंचने से पहले गाजीपुर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद

भारतीय टीम को पांचवी सफलता तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिलवाई है। शमी ने विपक्षी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है।फिलिप्स पहले वनडे मुकाबले में 20 गेंद में एक छक्का की मदद से 11 रन बनाने में कामयाब रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...