1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. independence day 2021 : गोरखपुर में मना स्वतंत्रता दिवस, डीएम, डीआईजी व एसएसपी ने फहराया तिरंगा

independence day 2021 : गोरखपुर में मना स्वतंत्रता दिवस, डीएम, डीआईजी व एसएसपी ने फहराया तिरंगा

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th independence day) के अवसर पर रविवार को गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद (Gorakhpur District Magistrate Vijay Kiran Anand) अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखंडता सुरक्षित रखने तथा उसे सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गोरखपुर। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th independence day) के अवसर पर रविवार को गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद (Gorakhpur District Magistrate Vijay Kiran Anand) अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखंडता सुरक्षित रखने तथा उसे सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा। मैं यह भी पुष्टि करता हूं कि कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लूंगा और वर्ग भाषा और क्षेत्र से संबंधित मतभेदों और विवादों या अन्य राजनीतिक अथवा आर्थिक समस्याओं का समाधान शांति तथा संवैधानिक तरीके से करूंगा। इस मौके पर एडीएम वित्त , सिटी राजेश कुमार सिंह एडीएम प्रशासन डॉक्टर चतुर्भुजी गुप्त सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव एसीएम अर्पित गुप्ता एसीएम मनोज तिवारी एसीएम पंकज दीक्षित व स्टाफ सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इस अवसर पर डीआईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे रविंद्र गौड़ (DIG Range Gorakhpur Zone Gorakhpur J Ravindra Gaur) अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराया। समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखंडता सुरक्षित रखने तथा उसे सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा। मैं यह भी पुष्टि करता हूं कि कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लूंगा और वर्ग भाषा और क्षेत्र से संबंधित मतभेदो और विवादों या अन्य राजनीतिक अथवा आर्थिक समस्याओं का समाधान शांति तथा संवैधानिक तरीके से करूंगा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र व मेडल (Citation and medals to soldiers) देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्टाफ सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा (Gorakhpur SSP Dr. Vipin Tada) पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया (Hoisted the Tricolor)। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (Meritorious Service Award) व प्रशस्ति पत्र रेडियो उपनिरीक्षक मेराजु लहसन पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट सेवा हेतु हेड कांस्टेबल रुपेंद्रनाथ सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 जवानों को उत्कृष्ट अति उत्कृष्ट सेवा हेतु पदक प्रदान 16 स्वाट टीम के जवानों को उत्कृष्ट कार्य व 112 डायल के 10 जवानों व अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एसपी सिटी सोनम कुमार ,एसपी यातायात लाइन रामसेवक गौतम ,एसपी क्राइम डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, एसपी उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ,एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ,अपर राज्य रेडियो अधिकारी रामनिवास यादव ,सीओ कैंट जय प्रताप सिंह ,सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह, सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ,सीओ सुरक्षा गोरखनाथ मंदिर, अनिल सिंह , उमेश दुबे ,एसआई एपी रामदास यादव सहित अधिकारी व पुलिस के जवान तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।

रिपोट: रवि जायसवाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...