1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India and New Zealand: बारिश ने मैच में डाला खलल, भारत का स्कोर 89/1, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज पर

India and New Zealand: बारिश ने मैच में डाला खलल, भारत का स्कोर 89/1, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज पर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबाला हैमिल्टन के मैदान में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, भारत ने बल्लेबाजी शुरू की। भारत ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

India and New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबाला हैमिल्टन के मैदान में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, भारत ने बल्लेबाजी शुरू की। भारत ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है।

पढ़ें :- Riyan Parag 2.0 : रियान पराग की बल्लेबाजी के कायल हुए सूर्या और पठान, तारीफ में कह दी दिल छूने वाली बात

दोनों ने खेल रुकने तक 46 गेंद में 66 रन जोड़े हैं। गिल 42 गेंद में 45 रन और सूर्यकुमार 25 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस समय तेज बारिश हो रही है। इसके कारण मैदान को कवर्स कर दिया गया है। अगर बारिश रूकती है तो जल्द ही मैच शुरू हो सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...