1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने दूसरी पारी में गवाएं चार विकेट, भारतीय टीम की अफ्रीका पर कुल बढ़त 222 रन हुई

भारत ने दूसरी पारी में गवाएं चार विकेट, भारतीय टीम की अफ्रीका पर कुल बढ़त 222 रन हुई

भारत ने सेंचुरियन में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 4 विकेट गवां कर 92 रन बना लिए है। अफ्रीका पर अब भारत की कुल बढ़त 222 रनों की हो गई है। दूसरी पारी में भारत की टीम ने केएल राहुल मयंक अग्रवाल,विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर के विकेट गवां दिये है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने सेंचुरियन में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 4 विकेट गवां कर 92 रन बना लिए है। अफ्रीका(IND VS SA) पर अब भारत की कुल बढ़त 222 रनों की हो गई है। दूसरी पारी में भारत की टीम ने केएल राहुल मयंक अग्रवाल,विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर के विकेट गवां दिये है। भारत की टीम को पहली पारी के आधार पर मिले 130 रनों की बढ़त के बाद भारत ने दूसरी पारी में 92 रन बना लिए है। मैच का आज चौथा दिन है। ऐसे में भारत की टीम जल्द से जल्द ज्यादा रन बना कर के अफ्रीका को आलआउट(ALL OUT) कर मैच पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में धूल चटाने के लिए कमर कस पहुंची है। क्रीज पर अभी पुजारा 16 और रहाणे 20 रन बना कर के खेल रहे हैं।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...