भारत गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के लिए छठे कार्यकाल (2022-24) के लिए भारी बहुमत के साथ फिर से निर्वाचित हुआ।
न्यूयार्क: भारत गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के लिए छठे कार्यकाल (2022-24) के लिए भारी बहुमत के साथ फिर से निर्वाचित हुआ। निर्वाचन के बाद भारत ने सम्मान, संवाद और सहयोग के माध्यम से मानवाधिकारों के प्रचार को बढ़ाने और उनके संरक्षण की प्रतिबद्धता भी जताई।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भारत की इस उपलब्धी की सूचना ट्वीट करके दी। ट्वीट में कहा गया कि भारत UNHRC 2022-24 के कार्यकाल के लिए एक बार फिर से भारी मतो से निर्वाचिक हुआ है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को अपना विश्वास जताने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
India🇮🇳 gets re-elected to the @UN_HRC (2022-24) for a 6th term with overwhelming majority.
Heartfelt gratitude to the @UN membership for reposing its faith in 🇮🇳.
We will continue to work for promotion and protection of Human Rights through #Samman #Samvad #Sahyog pic.twitter.com/ltqktWcat1
पढ़ें :- Asian Games 2023 : जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय, किशोर कुमार जेना ने दिलाया सिल्वर मेडल
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) October 14, 2021
UNHRC 2022-24 के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, जाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का चयन गुप्त मतदान के जरिये किया।