नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को यहां दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की।भारत ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने चार विकेट गंवाए। जबकि सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा।
विराट कोहली ने 112 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। जबकि धोनी ने 54 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेलकर ना सिर्फ भारत को जीत दिलाई बल्कि सिडनी वनडे में धीमी पारी के लिए आलोचना करने वालों को अपने बल्ले से करारा जवाब भी दिया। इन दोनों के अलावा कार्तिक ने आखिरी समय में 25 रन की नाबाद पारी खेलकर धोनी का अच्छा साथ निभाया। वहीं रोहित शर्मा ने 43, धवन ने 32 और रायडू ने 24 रन की पारियां खेलीं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जे रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ ने एक-एक विकेट लिया।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लायन, पीटर सिडल, जे रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ।