1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ताइवान से उलझे चीन को भारत ने दी चेतावनी, कहा-उकसाने वाली हरकतों को तुरंत करे बंद

ताइवान से उलझे चीन को भारत ने दी चेतावनी, कहा-उकसाने वाली हरकतों को तुरंत करे बंद

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी लद्दाख स्थ्ति चुशूल मोल्डो में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तरीय विशेष वर्ता हुई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बैठक में भारत ने बीते 45 दिनों में चीन की वायु सेना द्वारा किए गए हवाई सीमा के उल्लंघन का सख्त ऐताराज जताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी लद्दाख स्थ्ति चुशूल मोल्डो में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तरीय विशेष वर्ता हुई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बैठक में भारत ने बीते 45 दिनों में चीन की वायु सेना द्वारा किए गए हवाई सीमा के उल्लंघन का सख्त ऐताराज जताया है।

पढ़ें :- भाजपा के खिलाफ जो बोल रहा उसे डराया-धमकाया जा रहा : अखिलेश यादव

साथ ही भारत ने चीन से दो टूक कहा है कि अपने विमानों को लद्दाख बॉर्डर से दूर रखें। बता दें कि, दो अगस्त को भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की बातचीत हुई। इसमें चीनी विमानों की हरकतों का जिक्र किया गया। भारत की तरफ से कहा गया कि पिछले एक महीने से चीनी लड़ाकू विमान लद्दाख सीमा के पास उड़ान भर रहे हैं। ऐसी उकसाने वाली हरकतों को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

ताइवन मुद्दे पर भी चीन से तनाव
बता दें कि ताइवान के मुद्दे पर भी चीन और अमेरिका में तनातनी चल रही है। चीन इसको लेकर अमेरिका को लगातार धमकी भी दे रहा है। यही नहीं, चीनी सेना की तरफ से ताइवान के नजदीक बड़ा युद्धाभ्यास किया जा रहा है। चीनी लड़ाकू विमान ताइवान सीमा पर गरज रहे हैं और खतरनाक मिसाइलों की टेस्टिंग भी चल रही है। अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन बौखलाया हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...