लखनऊ। संविधान दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संविधान की ताकत ही है कि यह दुनिया के अंदर सबसे बड़े लोकतंत्र का आदर्श बना हुआ है। सम-विषम परिस्थितियों में भी भारतीय संविधान हमें प्रेरणा प्रदान करता है। जाति, मत, सम्प्रदाय, भाषाएं, खान-पान की बहुलता होने के बावजूद भारतीय संविधान पूरे भारत को माला में पिरोए हुए है।
वह लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर संविधान दिवस के मौके पर संविधान की उद्देशिका का राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सान्निध्य में वर्चुअल पाठन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश संहिता (द्विभाषी) के दो संस्करणों का विमोचन किया।
वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वर्ष 2015 से संविधान दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन अत्यन्त गौरव का दिन है। संविधान हम सबको अधिकारों व कर्तव्य से जोड़ता है। वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।