HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो भागों में बंटा भारतीय किसान यूनियन, अब अलग-थलग पड़े राकेश टिकैत, राजेश सिंह चौहान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

दो भागों में बंटा भारतीय किसान यूनियन, अब अलग-थलग पड़े राकेश टिकैत, राजेश सिंह चौहान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

धरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) और नरेश टिकैत (Naresh Tikait) को बड़ा झटका लगा है। साथ ही अब दोनों अलग—थलग पड़ गए हैं। दरअसल, अब भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer's Union) दो भागों को बंट गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) और नरेश टिकैत (Naresh Tikait) को बड़ा झटका लगा है। साथ ही अब दोनों अलग-थलग पड़ गए हैं। दरअसल, अब भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer’s Union) दो भागों को बंट गया है और किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत से कई नेताओं ने दूरी बना ली। बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा।

पढ़ें :- Video- प्रेमानंद महाराज जी कल से दोबारा शुरू करेंगे रात की पदयात्रा, प्रार्थना करने पहुंचे लोगों...

भाकियू (अराजनैतिक) के नए संगठन ने रविवार को राजेश सिंह चौहान (Rajesh Singh Chauhan) को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। वहीं हरिनाम सिंह वर्मा (Harinam Singh Verma) को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि, ​चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को लखनऊ में एक बैठक हुई। इस ​बैठक में भारतीय किसान यूनियन में दो भागों में बंट गया।

इसके साथ ही किसान नेताओं ने इसको लेकर नाराजगी भी जताई। साथ ही राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की गतिविधियों को लेकर उन्होंने नाराजगी दिखाई। इन किसान नेताओं का आरोप है कि राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने अपने राजनीतिक बयानों और गतिविधियों से उनके आराजनीतिक संगठन को सियासी शक्ल दे दी। बताया जा रहा है कि किसान नेताओं की नाराजगी की खबर के बाद वो उन्हें मनाने के लिए राजधानी लखनऊ भी पहुंचे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...