1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इस दिन शुरू होगा भारत में रमजान का पवित्र महीना, जानिए रमजान सहरी और इफ्तार का टाइम

इस दिन शुरू होगा भारत में रमजान का पवित्र महीना, जानिए रमजान सहरी और इफ्तार का टाइम

  रमजान का महीना 29 या फिर 30 दिनों तक का होता है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाते हैं और सेहरी का सेवन करते हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करने के बाद रोजा खोला जाता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसे उपवास और प्रार्थना करने का एक पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान लोग सुबह-सुबह सेहरी खाकर उपवास की शुरुआत करते हैं और फिर रात में इफ्तार से उपवास खोलते हैं। वैसे तो रमजान सभी व्यस्क मुसलमानों के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अगर कोई बीमार है या यात्रा कर रहा है या कोई महिला गर्भवती है आदि, तो वो इन्हें छोड़ सकता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती आज, करें संकट मोचन की पूजन

तो आइए जानते हैं कि भारत में रमजान का पवित्र महीना कब से शुरू हो रहा है। भारत में कब से शुरू होगा रमजान का पवित्र महिना: इस साल रमजान 13 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 12 मई, बुधवार को समाप्त होगा। इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार भी मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, यही वो महीना था जब मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त किया था। तब से ही इस महीने को रमजान के तौर पर मनाया जाता है।

आपको बता दें,  रमजान का महीना 29 या फिर 30 दिनों तक का होता है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाते हैं और सेहरी का सेवन करते हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करने के बाद रोजा खोला जाता है।

रमजान सहरी और इफ्तार का टाइम

  • 14 अप्रैल- सहरी सुबह 4:13 बजे – इफ्तार शाम 6:21 बजे
  • 15 अप्रैल- सहरी सुबह 4:12 बजे – इफ्तार शाम 6:21 बजे
  • 16 अप्रैल- सहरी सुबह 4:11 बजे – इफ्तार शाम 6:22 बजे
  • 17 अप्रैल- सहरी सुबह 4:10 बजे – इफ्तार शाम 6:22 बजे
  • 18 अप्रैल- सहरी सुबह 4:09 बजे – इफ्तार शाम 6:23 बज
  • 19 अप्रैल- सहरी सुबह 4:07 बजे – इफ्तार शाम 6:23 बजे
  • 20 अप्रै – सहरी सुबह 4:06 बजे – इफ्तार शाम 6:24 बजे
  • 21 अप्रैल- सहरी सुबह 4:05 बजे – इफ्तार शाम 6:24 बजे
  • 22 अप्रैल- सहरी सुबह 4:04 बजे – इफ्तार शाम 6:25 बजे
  • 23 अप्रैल- सहरी सुबह 4:03 बजे – इफ्तार शाम 6:25 बज
  • 24 अप्रैल- सहरी सुबह 4:02 बजे – इफ्तार शाम 6:26 बजे
  • 25 अप्रैल- सहरी सुबह 4:01 बजे – इफ्तार शाम 6:26 बजे
  • 26 अप्रैल- सहरी सुबह 4:00 बजे – इफ्तार शाम 6:27 बजे
  • 27 अप्रैल- सहरी सुबह 3:59 बजे – इफ्तार शाम 6:28 बजे
  • 28 अप्रैल- सहरी सुबह 3:58 बजे – इफ्तार शाम 6:28 बजे
  • 29 अप्रैल- सहरी सुबह 3:57 बजे – इफ्तार शाम 6:29 बजे
  • 30 अप्रैल- सहरी सुबह 3:56 बजे – इफ्तार शाम 6:29 बजे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...