1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर घटा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर घटा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मार्च को समाप्त में 2.98 अरब डॉलर घटकर 579.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह में यह 23.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 582.27 अरब डॉलर पर रहा था और लगातार दो सप्ताह इसमें वृद्धि हुई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मार्च को समाप्त में 2.98 अरब डॉलर घटकर 579.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह में यह 23.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 582.27 अरब डॉलर पर रहा था और लगातार दो सप्ताह इसमें वृद्धि हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक के तरफ से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.22 अरब डॉलर घटकर 537.95 अरब डॉलर पर रही।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

इस अवधि में स्वर्ण भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.93 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर गिरकर 1.49 अरब डॉलर पर रहा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...