बहराइच। भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से मजबूत रिश्ता है। इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। यहां नेपाल से एक दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए रिक्शे से पहुंचा। बता दें कि, कोरोना के बाद से भारत और नेपाल की सीमा सील है। इसलिए आने जाने पर भी पाबंदी है। इसके साथ ही कोई साधन नहीं चल रहा है।
रिक्शे पर पहुंचे दूल्हे की चर्चा बहराइच में हर ओर हो रही है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल हो रही है। बता दें कि, शनिवार को नेपाल के रफीक का निकाह उत्तर प्रदेश के बहराइच के रुपईडीहा में रहने वाली एक लड़की से होना था। रफीक ने बताया कि कई दिनों से साधन की तलाश कर रहा था पर कोई जुगाड़ नहीं चला।
निकाह टालना उचित नहीं था इसलिए मैंने सोचा कि जाना है तो जाना है। मैं रिक्शा लेकर चल दिया। खुशी हूं कि निकाह हो गया। रिक्शे से ही अपनी दुल्हन को लेकर जा रहा हूं। आपको दें कि नेपाल देश का भारत से रोटी-बेटी का संबंध है और दोनों देश में रहने वाले लोगों की रिश्तेदारियां हैं। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद दोनों देशों की सीमाएं भी सील हैं, जिससे आवागमन बंद है।