1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Indonesia : हिंदू धर्म अपनाएंगी इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सुकमावती, उत्सव शुरू

Indonesia : हिंदू धर्म अपनाएंगी इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सुकमावती, उत्सव शुरू

इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम धर्म छोड़ने का ऐलान किया है। इस्लाम धर्म त्यागने का ऐलान करते हुए उन्होंने घोषणा की है, कि वो 26 अक्टूबर को तमाम धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू धर्म अपनाएंगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

जर्काता: इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम धर्म छोड़ने का ऐलान किया है। इस्लाम धर्म त्यागने का ऐलान करते हुए उन्होंने घोषणा की है, कि वो 26 अक्टूबर को तमाम धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू धर्म अपनाएंगी।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

खबरों के अनुसार,बाली में सुकर्णो सेंटर हेरिटेज एरिया में मंगलवार को एक अनुष्ठान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें वो हिंदु धर्म अपनाएंगी। सुकमावती सुकर्णोपुत्री पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की तीसरी बेटी हैं और पूर्व राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री की छोटी बहन हैं।

70 साल की सुकमावती सुकर्णोपुत्री का इंडोनेशिया में काफी प्रभाव है, लेकिन 2018 में कट्टरुपंथी इस्लामिक समूहों ने उनके ऊपर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी थी।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में इस्लाम मानने वालों की संख्या सबसे अधिक है। यही नहीं इंडोनेशिया दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश भी है। इसके बावजूद सुकमावती के पिता सुकर्णो के दौर में भारत और इंडोनेशिया के संबंध काफी अच्छे थे।

सुकमावती सुकर्णोपुत्री का विवाह कांजेंग गुस्ती पंगेरन आदिपति आर्य मंगकुनेगारा IX से हुआ था, लेकिन 1984 में उनका तलाक हो गया था। इस्लाम छोड़कर सनातम धर्म में आने का उनका ये फैसला उनकी दादी इदा आयु न्योमन राय श्रीम्बेन से प्रभावित था, जो बाली की रहने वाली थीं। आपको बता दें कि, सुकमावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशियाई नेशनल पार्टी (पार्टाई नैशनल इंडोनेशिया-पीएनआई) की संस्थापक हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...