1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री ने खोया दिग्गज सितारा, नहीं रहे फिल्म ‘रजनीगंधा’ के निर्माता

इंडस्ट्री ने खोया दिग्गज सितारा, नहीं रहे फिल्म ‘रजनीगंधा’ के निर्माता

दिग्गज फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल (Producer Suresh Jindal) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह गंभीर से बीमार थे और एक महीने से अधिक समय से नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Suresh Jindal passed away: दिग्गज फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल (Producer Suresh Jindal) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह गंभीर से बीमार थे और एक महीने से अधिक समय से नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

पढ़ें :- फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हॉर्ट अटैक से निधन, छाई शोक की लहर

आपको बता दें,  मौत और जिंदगी की लंबी जंग के बाद वह आज इस दुनिया से चल बसे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सुरेश जिंदल 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। कल दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन के बाद परिवार ने एक बयान जारी किया, जिसमे कहा गया, “हमेशा और हमेशा के लिए हमारे दिलों में…सुरेश जिंदल। गहरे दुख के साथ हम आपको श्री सुरेश जिंदल के निधन के बारे में सूचित करते हैं जो 24.11.2022 को अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुए।

दोपहर 2 बजे लोधी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।” बता दें, सुरेश जिंदल ने हिंदी सिनेमा में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने इंडस्ट्री को रजनीगंधा, कथा और सत्यजीत रे की शतरंज के खिलाड़ी जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।

पढ़ें :- म्यूजिक वीडियो 'खाली बोतल' रिलीज, आयशा खान और अभिषेक कुमार की दिखी कमाल की केमिस्ट्री

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...