1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के साथ अब सब्जियों ने भी रुलाया, आम जनता की जेब पर पड़ रहा सीधा असर

महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के साथ अब सब्जियों ने भी रुलाया, आम जनता की जेब पर पड़ रहा सीधा असर

महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के बढ़ते दामों के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण जनता परेशान हो रही है। त्योहारों के सीजन में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के बढ़ते दामों का असर भी देखने को मिला है, जिसके कारण सब्जियों के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सब्जियों के दामों हो रही बढ़ोत्तरी के कारण अब लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गयी है। बता दें कि, बाजारा में टमाटर 60 से 70 रुपये ​किलो के बीच मिल रहा है। दिल्ली के कई खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 60 रुपए किलो है।

वहीं, लौकी, गोभी, भींडी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां 50 रुपए किलो से ज्यादा के भाव बिक रही हैं। बताया जा रहा है कि, बीते दिनों हुई बारिश के कारण सब्जी की फसल चौपट हो गयी थी। इसके कारण भी महंगाई बढ़ी है। हालांकि, हर दिन डीजल-पेट्रोल (petrol-diesel) के बढ़ते दाम भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...