1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) जैसे संस्थानों को बम से उड़ा देना चाहिए : स्वामी यति नरसिंहानंद

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) जैसे संस्थानों को बम से उड़ा देना चाहिए : स्वामी यति नरसिंहानंद

जूना अखाड़े (Juna Akhara) के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद (Swami Yeti Narasimhanand) ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए। मदरसे के विद्यार्थियों को ऐसे शिविरों में भेज देना चाहिए, जहां पर उनके दिमाग से गलत वायरस निकाला जा सके।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। जूना अखाड़े (Juna Akhara) के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद (Swami Yeti Narasimhanand) ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए। मदरसे के विद्यार्थियों को ऐसे शिविरों में भेज देना चाहिए, जहां पर उनके दिमाग से गलत वायरस निकाला जा सके। उन्होंने आगे कहा कि चीन में ऐसा ही होता है और भारत में भी ऐसा ही किया जाना चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) जैसे संस्थानों को बम से उड़ा देना चाहिए। देश के बंटवारे की नींव । AMU में रखी गई है। जेहादी मानसिकता वाले ऐसे संस्थानों को नष्ट कर देना चाहिए।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

बता दें कि यूपी के अलीगढ़ जिले में रविवार को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के समापन पर नौरंगाबाद स्थित सनातन सभागार में महामंडलेश्वर स्वामी यतीं नरसिंहानंद महाराज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा का प्रण लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एएमयू और मदरसों को बम से उड़ाने तक की बात कह दी, जिसके बाद पुलिस ने यती नरसिंहानंद सरस्वती, कार्यक्रम के आयोजक हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा शकुन पांडेय,राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय के खिलाफ थाना गांधी पार्क में मामला दर्ज कर लिया है.

राहुल गांधी पर भी बोला हमला

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज भी कसते हुए कहा कि यह यात्रा एक मजाक है। राहुल गांधी जिहादियों के साथी हैं। वह उत्तर प्रदेश में जीत नहीं सकें और केरल में जाकर वायनाड से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ने के लिए उनके पास एक ऐतिहासिक मौका था. लेकिन गांधी परिवार ने देश को बर्बाद कर दिया। अगर वह भारत जोड़ना चाहते हैं तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाएं, जिसे महात्मा गांधी ने बनवाया था। पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश को भारत से जोड़ दें। उसके बाद उनसे जुड़ जाएंगे।

नेताओं की सोंच हो गई विकलांग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि राजनीति एक मजाक बनकर रह गई है। नीतीश कुमार बिना बीजेपी की बैसाखी के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएं। तो फिर कैसे प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि नेताओं की सोच विकलांग हो गई है। उनके मन में त्याग की भावना नहीं है. वह जन सेवा के लिए कोई पद नहीं चाहते, बल्कि अपनी सेवा जनता से करवा सकें। इसके लिए पद लोलुपता उनके अंदर है।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

 

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमूटा का चुनाव निरस्त किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस्लाम को सारी दुनिया जानती है।

सच बोलता हूं इसलिए दर्ज होते हैं मुकदमें

मुकदमा दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि हम सच बोलते हैं। इसलिए मुकदमे दर्ज होते हैं। उन्होंने कहा कि साधुओं को सरकार की मदद की जरूरत नहीं है। हम जैसे बाहर है वैसे ही जेल में भी है। हमें किसी सरकार से मदद की जरूरत नहीं है और हम सरकार से कोई मदद मांगते हैं तो समाज के लिए मांगते हैं। अपने लिए किसी सरकार से मदद की कोई जरूरत नहीं है।

ज्ञानवापी मस्जिद पर कही ये बड़ी बात

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से दावेदारी पर बृजभूषण शरण सिंह, बोले - ' होइहि सोइ जो राम रचि राखा...'

ज्ञानवापी मस्जिद के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागृत हो चुका है। जल्द ही हिंदू समाज को वापस मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें मक्केश्वर महादेव पर मेहनत करनी चाहिए। मक्केश्वर महादेव हमारे पास आए। इसके लिए पूरी जान लगा देनी चाहिए। केवल ज्ञानवापी को लेकर क्या होगा? मक्केश्वर महादेव हमारे पास होना चाहिए। पूरी दुनिया में जहां भी मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। वह सारे स्थान हमारे वापस आने चाहिए। यही धर्म है। यही मानवता है। इसके लिए जो भी कुछ करना हो। वह किया जाना चाहिए।

लखीमपुर खीरी घटना को बताया इस्लाम जेहाद

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपराध नहीं है, बल्कि इस्लाम का जेहाद है। जिहादियों ने घटना की है, जो पिछले 14 सौ सालों से हमारी बहन बेटियों को शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां जेहाद हुआ है पहले जेहाद को समझिए और जेहाद को मिटाईये। तभी मानवता सुरक्षित होगी। नहीं तो जेहाद सबको खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना की तरह हर हिंदू बेटी के साथ यह घटना हो सकती है।

जानें क्या कहना है एसपी का?
अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि गांधी पार्क निवासी अशोक पांडे और पूजा शकुन पांडे द्वारा अपने बी दास कंपाउंड स्थित निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,जिसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए गए थे। उसी में ही स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा एक संप्रदाय विशेष के संस्थानों के संबंध में अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके आधार पर थाना गांधी पार्क में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...