1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने चहल को दिया धक्का, जानें क्या हुआ उन दोनो के बीच ऐसा

IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने चहल को दिया धक्का, जानें क्या हुआ उन दोनो के बीच ऐसा

बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की टीम से इस 2021 सत्र में जुड़े आस्ट्रेलिया के विध्वंसक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय स्पिनर चहल के साथ अजीब तरीके से मजाक करते नजर आये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जम के वायरल हो रहा है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल का 14वां सत्र 9 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। ऐसे में सभी टीमें इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने के मद्देनजर जम कर के पसीना बहा रही हैं। अभ्यास सत्र के दौरान सभी खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के साथ लगातार मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ी इस दौरान क्रिकेट खेलने के साथ-साथ हंसी मजाक करते भी नजर आ रहे हैं। बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की टीम से इस 2021 सत्र में जुड़े आस्ट्रेलिया के विध्वंसक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय स्पिनर चहल के साथ अजीब तरीके से मजाक करते नजर आये।

पढ़ें :- IPL 2024 Playoff Scenarios : प्लेऑफ्स के लिए कौन करेगा क्वालीफाई? आंकड़ों से समझें किस टीम के पास कितने मौके

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जम के वायरल हो रहा है। मैक्सवेल से मिल के चहल ने उन्हें गले लगा लिया। फिर मैक्सवेल उनसे ये कहते नजर आ रहे हैं कि मैं तुमको तकलीफ देने वाला हूं। और ऐसा कह के वो चहल को धक्का दे देते हैं। फिर दोनो वहां से हंसते हुए निकल जाते हैं। आपको बता दें कि मैक्सवेल को इस साल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने रिलीज कर दिया था।

पढ़ें :- KKR vs RR Head to Head : आज कोलकाता और राजस्थान की टीमों के मैच; जानें अब तक किसका पलड़ा भारी

साल 2021 के सत्र के लिए हुई निलामी में बैंगलोर की टीम ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। बैंगलोर की टीम इस सत्र में जोरादार प्रदर्शन करना चाहेगी। टीम में विराट,डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज पहले से थे अब ग्लेन के आने से टीम और भी मजबूत स्थिती में नजर आ रही है। टीम इस बार खिताब जीत कर के ट्राफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...