1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2021: मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने भारत से यूएई पहुंचा ये लीजेंड खिलाड़ी

IPL 2021: मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने भारत से यूएई पहुंचा ये लीजेंड खिलाड़ी

आईपीएल की ट्रॉफी पर रिकॉर्ड पांच बार कब्जा कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम को छठी बार चैंपियन बनाने में मदद करने से भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यूएई की सरजमीं पर कदम रख दिया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल की ट्रॉफी पर रिकॉर्ड(Record) पांच बार कब्जा कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम को छठी बार चैंपियन बनाने में मदद करने से भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यूएई की सरजमीं पर कदम रख दिया है। टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर सचिन की फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी। सचिन अगले छह दिन तक क्वांरटाइन में रहेंगे और उसके बाद साथी कोचों के साथ मिलकर टीम के लिए मास्टरप्लान(Master Plan) तैयार करेंगे। पिछले साल सचिन यूएई में मुंबई की टीम के साथ नहीं रहे थे और आईपीएल 2021 के पहले फेज में कोरोना की चपेट में आने के बाद उनको टीम से दूर रहना पड़ा था।

पढ़ें :- आज RCB के लिए Do-or-Die का मुकाबला; जानिए SRH के खिलाफ कैसा रहा है Head to Head रिकॉर्ड

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...