रोहित शर्मा की गिनती एक बेहतरीन कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने पांच पर खिताब पर कब्जा जमाया है।
नई दिल्ली। रोहित शर्मा की गिनती एक बेहतरीन कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने पांच पर खिताब पर कब्जा जमाया है। 2013 में इस सलामी बल्लेबाज को पहली बार टीम की अगुवाई करने का मौका मिला था और बतौर कप्तान अपने डेब्यू सीजन में ही रोहित ने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था, इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस टीम ने खिताब जीता था।
मगर क्या आप जानते हैं कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से पहले डेक्कन चार्जर अपना कप्तान बनाना चाहती थी, मगर ऑक्शन ने उनका खेल बिगाड़ दिया। जी हां, इसका खुलासा डेक्कन चाजर्स के पूर्व खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा ने किया है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में डेब्यू डेक्कन चार्जस की टीम से किया था, वह तीन साल इस टीम का हिस्सा रहे थे। उस समय ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में वह खेला करते थे।
गिलक्रिस्ट ने रोहित की कप्तानी के कौशल को परखा था और वह उन्हें टीम का अगला कप्तान बनाना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा “अगर तीसरे सीज़न के बाद कोई नीलामी नहीं होती, तो शायद रोहित मुंबई इंडियंस टीम का नेतृत्व करने से पहले डेक्कन चार्जर्स की अगुवाई करते। क्योंकि गिलक्रिस्ट पहले ही कह चुके थे कि ‘रोहित अब तैयार है’। लेकिन नीलामी में, यह किसी के हाथ में नहीं था, और सभी जानते थे कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के पीछे जाएगी क्योंकि सचिन तेंदुलकर के बाद, उन्हें लगा कि अगर कोई टीम का नेतृत्व कर सकता है तो वह रोहित होंगे।” मुंबई इंडियंस ने 2011 में रोहित शर्मा को अपने खेमे में शामिल किया था और दो साल बाद उन्हें कप्तान नियुक्त किया था।