1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: विराट कोहली और रोहित शर्मा को केएल राहुल ने इस मामले में छोड़ा पीछे, जानिए

IPL 2022: विराट कोहली और रोहित शर्मा को केएल राहुल ने इस मामले में छोड़ा पीछे, जानिए

लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल 2022 में शानदार फार्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से खूब रन भी बरस रहा है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी खेली और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। केएल राहुल (KL Rahul) अब एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) से आगे निकल गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल 2022 में शानदार फार्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से खूब रन भी बरस रहा है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी खेली और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। केएल राहुल (KL Rahul) अब एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) से आगे निकल गए हैं।

पढ़ें :- क्या MS Dhoni संन्यास से लेंगे यूटर्न और खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप? कप्तान रोहित शर्मा के बयान से मचा बवाल

दरअसल, केएल राहुल  (KL Rahul) सबसे तेज आईपीलए में 150 छक्का लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। आईपीएल के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम दर्ज था। संजू ने 125 पारियों में 150 छक्के लगाए थे।

वहीं, अब केएल राहुल (KL Rahul) ने 100 से कम पारियों में ये कमाल कर दिखाया है। 129 पारियों में रोहित शर्मा ने और 132 पारियों में विराट कोहली ने आईपीएल में 150 छक्के जड़ने का करिश्मा किया था। हालांकि, सबसे तेज 150 छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...