1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2022: जानें कितने खिलाड़ियों ने कराया है मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, किसका कितना है बेस प्राइज

IPL 2022: जानें कितने खिलाड़ियों ने कराया है मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, किसका कितना है बेस प्राइज

आईपीएल के सत्र 2022 के लिए खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन होना है। इस बार के आईपीएल में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल के सत्र 2022(IPL2022) के लिए खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन होना है। इस बार के आईपीएल में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है।

पढ़ें :- अब RCB हारी तो सीधा IPL से होगी बाहर, इस खूंखार टीम है मुकाबला

नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार 8 की जगह 10 टीमें (ten team) खेलेंगी और इन टीमों ने ऑक्शन से पहले ही 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है।

मिचेल स्टार्क, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, क्रिस गेल, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स, उन खिलाड़ियों में हैं जो नीलामी(Okshan) की शुरुआती लिस्ट से गायब हैं। इनमें 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। 1214 में से 49 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। इन 49 खिलाड़ियों में से 17 भारतीय और 32 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीयों(Indians) में आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ईशान किशन, सुरेश रैना हैं जबकि विदेशियों में पैट कमिंस, एडम जम्पा, स्टीवन स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, कैगिसो रबाडा और ड्वेन ब्रावो हैं।

पढ़ें :- चेन्नई सुपर किंग्स के घर में लखनऊ की ऐतिहासिक जीत,पॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव, CSK पहली बार टॉप 4 से बाहर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...