1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा से कम हुई विराट और धोनी की सैलरी

IPL 2022: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा से कम हुई विराट और धोनी की सैलरी

IPL 2022: आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 8 टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत को उनकी टीमों के द्वारा रिटेन करने का निर्णय लिया गया है। रविंद्र जड़ेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- IPL 2024 Update : पॉइंट्स टेबल में टॉप पर यह टीम, यहां चेक करें ऑरेंज और पर्पल कैप किनके पास

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को टीम ने 16 करोड़ में रिटेन किया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को 16़ करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ और आरसीबी ने विराट कोहली को 15 करोड़ में रिटेन किया है।

बता दें कि, रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सैलरी देखें तो दिग्गजों को कम रुपये में रिटेन किया गया है। चार बार आईपीएल में सीएसके को जिताने वाले धोनी की कम रुपये में रिटेन किया गया है, जबकि इनसे ज्यादा रविंद्र जडेजा को रुपये देकर रिटेन किया गया है।

वहीं विराट कोहली की सैलरी भी रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत से कम हैं। धोनी और विराट दोनों को इन खिलाड़ियों से कम रुपये में रिटेन किया गया। विराट कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी रविंद्र जडेजा है।

पढ़ें :- RCB vs KKR Match : आज कोहली और गंभीर की टीमें होंगी आमने-सामने, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...