1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: RCB के लिए 57 रन बनाते ही विराट कोहली बना देंगे ये बड़ा रिकार्ड, जानें क्या मुकाम करेंगे हासिल

IPL 2022: RCB के लिए 57 रन बनाते ही विराट कोहली बना देंगे ये बड़ा रिकार्ड, जानें क्या मुकाम करेंगे हासिल

आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए 57 रन बनाते ही आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली 7000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे। विराट 2008 से आरसीबी का ही हिस्सा हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए 57 रन बनाते ही आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली 7000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे। विराट 2008 से आरसीबी का ही हिस्सा हैं। विराट अगर ऐसा कर लेते हैं, तो वह आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज हो जाएंगे, जिन्होंने एक फ्रेंचाइजी टीम के लिए 7000 रन बनाए हों। यह रन हालांकि आईपीएल और चैम्पियंस लीग मिलाकर होंगे।

पढ़ें :- RCB vs KKR Pitch Report and Playing-XI : आज बेंगलुरु में होगी रनों की बरसात, यहां चेक करें संभावित प्लेइंग-11

आईपीएल की बात करें तो विराट ने 220 आईपीएल मैच में 6519 रन बनाए हैं, जबकि 424 रन चैंपियंस लीग में बनाए हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 में विराट कोहली का बल्ला शांत ही रहा है, लेकिन अब अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो हर हाल में आज गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...