1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2023: चेपॉक स्टेडियम में कुर्सियों को पेंट करते दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2023: चेपॉक स्टेडियम में कुर्सियों को पेंट करते दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2023 की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है। लिहाजा, धोनी के फैंस उन्हें यहां देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं वहीं, चेपॉक स्टेडियम सज कर तैयार है। खुद धोनी भी स्टेडियम को सजाने में लगे हुए हैं।

पढ़ें :- Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद धोनी की हुई सर्जरी, जानिए क्या थी परेशानी?

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के मस्ती का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी चेपॉक स्टेडियम में फ्लेम टॉर्च से कुर्सियों को पॉलिश कर रहे हैं। धोनी सीएसके मैनेजर रसेल राधाकृष्णन के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक स्टैंड के आसपास चहलकदमी की। इस दौरान धोनी रंगाई करते हुए हैरान होकर कहा- ये सच में काम कर रहा है। पूरी तरह से यलो हो गया।

पढ़ें :- Mahendra Singh Dhoni: चेन्नई के चैंपियन बनने के बाद धोनी ने किया बड़ा खुलासा, कह दी ये बात

इससे पहले सीएसके ने धोनी के नेट्स का वीडियो शेयर किया था। बता दें कि, चेन्नई की टीम 3 मार्च को प्रैक्टिस सेशन के लिए चेपॉक पहुंची है। चेन्नई का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेपॉक यानी होम ग्राउंड पर चेन्नई का पहला मैच 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स से होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...