1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IPL 2022 : Lucknow Team का बड़ा धमाका, इस पूर्व क्रिकेटर को बनाया असिस्टेंट कोच

IPL 2022 : Lucknow Team का बड़ा धमाका, इस पूर्व क्रिकेटर को बनाया असिस्टेंट कोच

IPL 2022, Lucknow Team : आईपीएल 2022 को लेकर सभी टीमों ने अभी से अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। पहली बार आईपीएल (IPL)  में जुड़ी लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम (Lucknow IPL Franchise Team)  लगातार बड़ी डील साइन कर रही है। इसी कड़ी में अब विजय दहिया को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

IPL 2022, Lucknow Team : आईपीएल 2022 को लेकर सभी टीमों ने अभी से अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। पहली बार आईपीएल (IPL)  में जुड़ी लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम (Lucknow IPL Franchise Team)  लगातार बड़ी डील साइन कर रही है। इसी कड़ी में अब विजय दहिया को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में बुधवार को लखनऊ फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। हरियाणा के रहने वाले 48 साल के दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं। इससे पहले उन्होंने दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली रणजी टीम (Delhi Ranji Team) को कोचिंग देने के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में भी प्रतिभा तलाशने के लिए ‘टैलेंट स्काउट’ के रूप में काम किया है।

विजय दहिया भारत की तरफ से दो टेस्ट और 19 वनडे खेल चुके हैं। दहिया ने बयान जारी कहा कि लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम  (Lucknow IPL Franchise Team)  के साथ काम करने का मौका से मिलने से मैं खुश और आभारी हूं।

लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम में जुड़ चुके हैं ये बड़े नाम

लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम (Lucknow IPL Franchise Team)  को संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) के RPSG ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम ने अभी तक कई अहम पदों पर दिग्गजों की तैनाती कर चुकी है। जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लॉवर (Former Zimbabwe player Andy Flower) को लखनऊ ने मुख्य कोच बनाया है, जबकि गौतम गंभीर को मेंटर बनाया गया है। इनके अलावा लखनऊ टीम (Lucknow Team) की नज़र मेगा ऑक्शन या उससे पहले केएल राहुल को अपने साथ जोड़ने की है। केएल राहुल पंजाब की टीम छोड़ चुके हैं, माना जा रहा है कि वह लखनऊ के कप्तान बन सकते हैं।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...