नई दिल्ली| दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस एक कुर्दिश महिला फाइटर से डरा हुआ है| उसने इस महिला फाइटर पर 10 लाख डॉलर (6 करोड़ 78 लाख रुपये) का इनाम घोषित किया है| आईएस ने अपने लड़ाकों से कहा है कि जो भी इसको मारेगा उसे इनाम दिया जाएगा|
कुर्दिश महिला फाइटर का नाम जोआना पलानी है| उसने सीरिया और ईराक में आतंकी समूह से लड़ने के लिए 2014 में पढ़ाई छोड़ दी थी| बताया जाता है कि इसने कई आईएस आतंकियों को मौत के घाट उतारा है तभी से आईएस इस कुर्दिश महिला फाइटर से बदला लेने के लिए तड़प रहा है|
Isis Offers 1mn Reward For Kurdish Danish Peshmerga :
फिलहाल जोआना डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की एक जेल में बंद हैं और उन पर मुकदमा चल रहा है| इसके पीछे वजह यह है कि जून 2015 में उन पर 12 महीने का ट्रैवल बैन लगाया गया था| अगर उन्हें दोषी पाया जाता है तो उन्हें दो साल की सजा हो सकती है।
डेनमार्क वापसी के मद्देनजर पलानी को अक्सर दोनों तरफ से धमकियां मिलती रहती हैं लेकिन हाल ही में आईएस ने उसकी हत्या का फरमान जारी किया है और हत्या करने वाले को बतौर इनाम 10 लाख डॉलर देने की पेशकश भी की है|