HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में अब साफ हो गया की लड़ाई समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच: मुलायम ​सिंह यादव

यूपी में अब साफ हो गया की लड़ाई समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच: मुलायम ​सिंह यादव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अब यूपी में सपा और भाजपा के अलावा कोई दूसरा नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अब यूपी में सपा और भाजपा के अलावा कोई दूसरा नहीं है।

पढ़ें :- Maharajganj :प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में निचलौल की बुजुर्ग महिला की भी हुई थी मौत, डीएनए जांच से हुई शिनाख्त

भाजपा की लड़ाई अब सपा से ही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आप अडिग होकर काम करिए। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने कहा कि, आपकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। इस ज़िम्मेदारी और इस विश्वास को आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही कहा कि इस विश्वास पर हम अडिग होकर काम करेंगे। साथ ही कहा कि आज हर जगह समाजवादी पार्टी काम नाम लिया जा रहा है।

इसके बाद भी समाजवादी पार्टी के लिए टिप्पणी की गई है। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने कहा कि, अब साफ हो गया है कि लड़ाई समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच है। उत्तर प्रदेश में अब कोई नहीं है केवल समाजवादी पार्टी और बीजेपी है। उन्होंने कहा कि, हम लोग ग़रीबों, किसानों, भूमिहीनों की बात करते हैं और सभी जातियों के साथ एक सम्मानजनक हमारा व्यवहार रहता है।

 

पढ़ें :- अश्लील कमेंट मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- रणवीर अलाहबादिया के दिमाग में है गंदगी, केंद्र से कहा एक्शन लीजिए, वरना हम चुप नहीं बैठेंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...