बॉलीबुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब जैकलीन की नोरा फतेही से ठन गई है। नोरा फतेही ने जैकलीन पर बड़ा आरोप लगाया है। नोरा ने कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जैकलीन पर केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही 15 मीडिया हाउस पर भी गलत सूचनाएं देने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
नई दिल्ली। बॉलीबुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब जैकलीन की नोरा फतेही से ठन गई है। नोरा फतेही ने जैकलीन पर बड़ा आरोप लगाया है। नोरा ने कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जैकलीन पर केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही 15 मीडिया हाउस पर भी गलत सूचनाएं देने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
फतेही ने दावा किया कि जैकलीन और मीडिया संगठन एक-दूसरे के काम कर रहे हैं। नोरा के वकील ने दायर याचिका में कहा कि जैकलीन फर्नांडिस ने साजिश रची और उनकी सामाजिक छवि और आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसके साथ ही उसमें कहा गया है कि, उनके तेजी से बढ़ते करियर ने साफ तौर पर उनके प्रतिद्वंदियों की परेशानी बढ़ाई।
याचिका में आगे कहा गया कि, यह साफ होना शुरू हो गया था कि उनकी प्रतिद्वंदी इंडस्ट्री में निष्पक्ष रूप से उनका मुकाबला करने में असमर्थ थी। जिसके बाद उन्होंने उनकी प्रतिष्ठा को गिराने की कोशिश शुरू कर दी जिससे उन्हें काम का नुकसान हो।