1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काशीपुर फायरिंग मामले में फरार जफर को मुरादाबाद में किया गया गिरफ्तार

काशीपुर फायरिंग मामले में फरार जफर को मुरादाबाद में किया गया गिरफ्तार

प्रशासन के इतने सख्त होने के बाद भी अपराधियों के हौसलें लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन नई- नई घटनाएं सामने आती रहती है। इसी क्रम में इन दिनों काशीपुर फायरिंग केस में फरार चल रहा बदमाश जफर को मुरादाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

प्रशासन के इतने सख्त होने के बाद भी अपराधियों के हौसलें लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन नई- नई घटनाएं सामने आती रहती है। इसी क्रम में इन दिनों काशीपुर फायरिंग केस में फरार चल रहा बदमाश जफर को मुरादाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसके उपर एक लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस ने बड़ी मसक्त के बाद इसको गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में जफर के पैर में गोली लगी है। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी में एक कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित कैल्सा रोड पर पुलिस की खनन माफिया से मुठभेड़ हुई। जफर दिल्ली भागने की फिराक में था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर इनका इलाज कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...