1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन का लंबी ​बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन का लंबी ​बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि, जगमोहन जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक कुशल प्रशासक और प्रतिष्ठित विद्वान थे। उन्होंने देश की बेहतरी के लिए हमेशा काम किया। बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नवप्रवर्तक नीतियां बनाई।

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत

परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि, जगमोहन बेहद ही सख्त प्रशासक के रूप में जाने जाते थे। इन्होंने अपनी कैरियर की शुरूआत नौकरशाह के रूप में की थी।

साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी कमान संभाली थी। वर्ष 1984 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह जम्मू कश्मीर के पांचवेंं राज्यपाल थे। उनका पूरा नाम जगमोहन मल्होत्रा था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...