श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लघंन करने से बाज नहीं आ रहा है। सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं पांच अन्य घायल हैं।
घायल जवानों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भारतीय जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। बुधवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान हुई गोलीबारी में सेना का लांस नायक शहीद हो गया जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की दो से तीन चौकियां ध्वस्त कर दी गई है। इस दौरान चार पाक सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।