1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jammu- Kashmir : पहलगाम में बड़ा हादसा, ITBP सुरक्षाकर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त,कई जवानों के मौत की खबर

Jammu- Kashmir : पहलगाम में बड़ा हादसा, ITBP सुरक्षाकर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त,कई जवानों के मौत की खबर

जम्मू-कश्मीर पहलगाम (Pahalgam) में चंदनवाड़ी के पास मंगलवार को बड़ा हादसा (Major accident) होने की खबर है। इस हादसे में आईटीबीपी के सुरक्षाकर्मियों (ITBP security personnel) को ले जा रही बस खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से अपने कैंप में लौट रहे थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर पहलगाम (Pahalgam) में चंदनवाड़ी के पास मंगलवार को बड़ा हादसा (Major accident) होने की खबर है। इस हादसे में आईटीबीपी के सुरक्षाकर्मियों (ITBP security personnel) को ले जा रही बस खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा (Pilgrimage to Amarnaath) ड्यूटी से अपने कैंप में लौट रहे थे। सेना के सूत्रों ने बताया कि इस बस में करीब 39 जवान सवार थे। इसमें से कई जवानों के मौत होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

पढ़ें :- 'जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव', उधमपुर में बोले PM मोदी

आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी।  तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई।  इस बस में 39 जवान सवार थे।  इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है। हाल ही में अमरनाथ यात्रा (Pilgrimage to Amarnaath) समाप्त हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि इसमें काफी नुकसान की आशंका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...