कटड़ा से जम्मू आ रही यात्रियों से भरी एक बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्री बस से निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। इस हादसे में दो लोगों की आग की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
जम्मू। कटड़ा से जम्मू आ रही यात्रियों से भरी एक बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्री बस से निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। इस हादसे में दो लोगों की आग की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
आग में झुलसे यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि बस में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि, कटड़ा से जम्मू के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही ये बस कटड़ा से एक किलोमीटर आगे निकली तो अचानक से बस में आग लग गई।
आग लगने के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। कुछ यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।