1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Jamun : जामुन का सिरका पीने से शरीर को कई लाभ होते है, त्वचा के लिए रामबाण है

Jamun : जामुन का सिरका पीने से शरीर को कई लाभ होते है, त्वचा के लिए रामबाण है

रसीले फल जामुन को खाने के साथ औषधीय उपयोग भी है।यह रसदार फल आयुर्वेदिक, यूनानी और चीनी चिकित्सा जैसे समग्र उपचारों में बहुत महत्व रखता है।  जामुन कफ और पित्त को कम करता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jamun : रसीले फल जामुन को खाने के साथ औषधीय उपयोग भी है।यह रसदार फल आयुर्वेदिक, यूनानी और चीनी चिकित्सा जैसे समग्र उपचारों में बहुत महत्व रखता है।  जामुन कफ और पित्त को कम करता है। इसे ‘देवताओं के फल’  के रूप में जाना जाता है। जामुन का फल गर्मी के मौसम में बिकता है। इस फल के अंदर गुठली भी होती है और इसकी जामुन की गुठली भी फायदेमंद होती है। जामुन का सिरका  बैंगनी रंग का होता है। इसका सिरका पीने से से शरीर को कई लाभ प्राप्त होते हैं। इस सिरके को आसानी से घर में बनाया जा सकता है। आइये जानते जामुन के फायदे के बारे में।

पढ़ें :- बेबी प्लान कर रही हैं, तो डेली खाएं ये फूड, बढ़ाएंगे आपकी फर्टिलिटी

1.रोज जामुन का सिरका पीने से पाचन तंत्र को ताकत मिलती है और खाना अच्छे से पच जाता है।
2.जामुन का सिरका पीने से शुगर के स्तर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। शुगर होने पर आप इसको पीया करें। रोज थोड़ा सा जामुन का सिरका पीने से शुगर नहीं बढ़ेगी।
3.विटामिन सी की कमी होने पर जामुन के सिरके का सेवन कर लें। इसे पीने से एक महीने के अंदर ही ये कमी पूरी हो जाएगी।
4.जामुन की मदद से चेहरे की समस्या को सही किया जा सकता है। चेहरे पर सफेद दाम होने पर जामुन के रस को लगा लें।

 

 

पढ़ें :- अगर नहाते समय कान में चला गया है गलती से पानी तो इस ट्रिक से निकाले बाहर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...