मुंबई। मुंबई में शनिवार को दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर समेत तमाम कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस बार अवार्ड शो जाह्नवी पिंक कलर की साड़ी में खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आईं। अवार्ड शो में फिल्म धड़क के लिए जाह्नवी को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड दिया गया।
View this post on Instagram
पढ़ें :- BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की तबियत फिर हुई खराब, अस्पताल में भर्ती
इस ट्रेडिशनल आउटफिट में जाह्नवी को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों को श्रीदेवी की याद आ गई। इस लुक में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं और उनमें उनकी मम्मी की झलक देखने को मिल रही है। बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जाह्नवी कपूर इस साल अपने डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में रही हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- सिडनी में भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले आरोपियों को क्लीन चिट
खबरें आ रही हैं कि अब जान्हवी पहली भारतीय महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। गुंजन ने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। इस फिल्म की कुछ शूटिंग लखनऊ और आस-पास के हिस्सों में हुई है। फिल्म में जान्हवी के अलावा अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में है।