मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी को गुजरे हुए तीन महीने हो गए हैं और अचानक उनके देहांत से उनका परिवार अभी भी काफी दुखी है। उनके पति बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी को उनकी कमी काफी खल रही है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सभी उन्हे हम मौके पर याद करते हैं। सोमवार को जाह्नवी ने अपनी मम्मी को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्कैच शेयर किया जिसमें बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीर बनी हुई थी।
श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर मां और पिता दोनों का फर्ज अदा कर रहे हैं। वो अब अपनी बेटियों का ज्यादा ख्याल रख रहे हैं। जाह्नवी और खुशी जब भी बाहर से आती है, तब बोनी कपूर उन्हें मुंबई एयरपोर्ट लेने पहुंच जाते हैं इसके साथ ही वो दोनों के साथ डिनर, लंच और मूवी देखने भी जाते हैं।
Janhvi Kapoor Shares A Beautiful Sketch Of Sridevi And Boney Kapoor :
बात करें जाह्नवी की तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धड़क’ मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है। मराठी वर्जन को जहां महाराष्ट्र के बैकग्राउंड में शूट किया गया था, वहीं इस फिल्म की कहानी राजस्थान में गढ़ी गई है। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर कर रहे हैं वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी शशांक खेतान निभा रहे हैं।