1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Janmashtami 2022 : जन्माष्टमी पर एक नहीं कई शुभ योग बन रहे हैं, इन राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला

Janmashtami 2022 : जन्माष्टमी पर एक नहीं कई शुभ योग बन रहे हैं, इन राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला

आज यानि 19 अगस्त 2022 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी  का त्योहार पूरे देश में मनाया  मनाया जा रहा है। भगवान के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Janmashtami 2022 : आज यानि 19 अगस्त 2022 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी  का त्योहार पूरे देश में मनाया  मनाया जा रहा है। भगवान के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्रीमद् भागवत गीता के उपदेशक श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। तिषियों के अनुसार 19 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा। यहां मंगल पहले से ही स्थित है। चंद्र और मंगल की युति से महालक्ष्मी नाम का राजयोग बनेगा।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

इसके अलावा सूर्य भी अपनी उच्च राशि सिंह में बुध के साथ है। एक ही राशि में बुध और सूर्य के होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बन रहा है। इन सभी शुभ योगों के चलते जन्माष्टमी पर्व तो खास हो ही गया है। लेकिन इसका शुभ प्रभाव कुछ राशि वालों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि
जन्माष्टमी पर चंद्रमा और मंगल की युति इसी राशि में बन रही हैए जिससे महालक्ष्मी नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग का प्रभाव वृष राशि के जीवन पर देखने को मिलेगा।

कर्क राशि
इस राशि वालों को भी जन्माष्टमी पर बनने वाले शुभ योग का फल मिलेगा। श्रीकृष्ण की कृपा इन पर बनी रहेगी। इनके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ.साथ सूर्यदेव की कृपा भी बनी रहेगी। क्योंकि इस समय सूर्य इसी राशि में स्थित हैं और वे इस राशि के स्वामी भी हैं।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये जन्माष्टमी शुभ संदेश लेकर आई है। इनके पारिवारिक जीवन में सुख.समृद्धि बनी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...