1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Japan: भारी बारिश से टोक्यो के पास अतामी शहर में भूस्खलन, कई मकान बहे, 19 लोग लापता

Japan: भारी बारिश से टोक्यो के पास अतामी शहर में भूस्खलन, कई मकान बहे, 19 लोग लापता

जापान की राजधानी टोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में मिट्टी धंसने से कई मकानों के बह जाने से कम से कम 19 लोग लापता हो गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में मिट्टी धंसने से कई मकानों के बह जाने से कम से कम 19 लोग लापता हो गए हैं। एक प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी के अनुसार भूस्खलन के बाद से कम से कम 19 लोग लापता हैं। इस शहर की पहचान हॉट स्प्रिंग्स के लिए होती है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचावकर्मी उनकी तलाश में जुटे हैं। इजुशान नामक इलाके में मिट्टी धंसने की घटना सामने आई है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह

इलाके के कुछ लोगों ने भारी बारिश को देखते हुए इलाके को खाली कर दिया था। जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है।इस वजह से मध्य और टोक्यो क्षेत्र में नदियां उफान पर हैं। यही वजह है कि भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

इससे पहले, पिछले साल जुलाई में लगातार बारिश के कारण जापान का दक्षिणी इलाके में बाढ़ आ गई थी। भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर थी और भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। मकानों तथा सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। बाढ़ में कम से कम 58 लोग मारे गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...