1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. jau ke upay : जौ के उपाय करने से किस्मत सोने की तरह चमकने लगेगी, जानें टोकटे के बारे में

jau ke upay : जौ के उपाय करने से किस्मत सोने की तरह चमकने लगेगी, जानें टोकटे के बारे में

जौ का धार्मिक महत्व है। धार्मिक कार्यों में जौ का प्रयोग किया जाता है। हवन और कलश पर इसका विशेष उपयोग किया जाता है। जौ को चमत्कारी अनाज माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

jau ke upay :  जौ का धार्मिक महत्व है। धार्मिक कार्यों में जौ का प्रयोग किया जाता है। हवन और कलश पर इसका विशेष उपयोग किया जाता है। जौ को चमत्कारी अनाज माना जाता है। ज्योतिष के महत्वपूर्ण उपायों में जौ बहुत कारगर माना जाता है। मान्यता है कि कुंडली में किसी भी प्रकार के ग्रह दोष को दूर करने में जौ प्रभावशाली है। धर्म शास्त्रों में जौ का दान करना सर्वोत्तम माना गया है, क्योंकि जौ को सोने के समान शुद्ध माना गया है। कहा जाता है कि जौ को जरूरतमंदों को दान करने से धन की वृद्धि होती है। आइये जानते जौ के टोटके के बारे में।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

1.यदि आप राहु के दुष्प्रभाव से परेशान हैं तो शनिवार के दिन जौ के साथ कोयला, कच्चा दूध, नारियल, तिल, तांबा और दूर्वा को बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

2.शनिवार के दिन कबूतरों को जौ खिलाने से राहु-केतु के बुरे प्रभाव में कमी आती है।

3.परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त है, तो जौ का उपाय कारगर सिद्ध हो सकता है। इसके लिए व्यक्ति के वजन के बराबर जौ लें और इसे बीमार व्यक्ति की नजर उतारते हुए पानी में बहा दें। ऐसा करने से व्यक्ति जल्दी स्वस्थ्य  हो जाएगा।

4.घर के कलह-क्लेश व्यक्ति का सुख-चैन छीन लेते हैं। ऐसे में घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए पूर्णिमा और अमावस्या के दिन हवन करना चाहिए।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...