1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Birthday special: जावेद अख्तर आज मना रहे अपना 77वां जन्मदिन, देखें उनके लिखे 10 सबसे बेहतरीन गीत

Birthday special: जावेद अख्तर आज मना रहे अपना 77वां जन्मदिन, देखें उनके लिखे 10 सबसे बेहतरीन गीत

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद ने बॉलीवुड के फिल्मों के लिए बहुत सारे बेहतरीन गीत लिखे हैं। ‘बॉर्डर’, ‘लगान’, ‘कल हो ना हो’, ‘स्वदेस’, ‘जोधा अकबर’ के हिट गाने जावेद के लिखे हुए हैं। हम जानेंगे उनके ऐसे ही लिखे वो 10 गानों के बारे में जो आज भी खूब सुने जाते हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद ने बॉलीवुड के फिल्मों के लिए बहुत सारे बेहतरीन गीत लिखे हैं। ‘बॉर्डर’, ‘लगान’, ‘कल हो ना हो’, ‘स्वदेस’, ‘जोधा अकबर’ के हिट गाने जावेद के लिखे हुए हैं। हम जानेंगे उनके ऐसे ही लिखे वो 10 गानों के बारे में जो आज भी खूब सुने जाते हैं।

पढ़ें :- Coldplay Concert Scandal: कैमरे में रोमांस करते CEO और HR हेड का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

देखा एक ख्वाब
यश चोपड़ा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘सिलसिला’ का गाना ‘देखा एक ख्वाब’ को जावेद अख्तर ने लिखा था इसका संगीत शिव-हरि ने दिया। गाने को किशोर कुमार के साथ लता मंगेशकर ने गाया है।

तुम को देखा तो ये ख्याल
फिल्म ‘साथ-साथ’ में फारूक शेख और दीप्ति नवल मुख्य भूमिका में थे। बतौर गीतकार जावेद अख्तर की यह दूसरी फिल्म थी। गाने को कुलदीप सिंह ने संगीत से सजाया है। इसे जगजीत सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने गाया है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र विधानसभा झड़प पर कुणाल कामरा ने शेयर किया नया वीडियो, 'होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर...'

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ के इस हिट गाने को जावेद अख्तर ने लिखा। संगीत आरडी बर्मन का है और इसे कुमार सानू ने गाया है। फिल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोईराला थे।

बॉर्डर
जावेद अख्तर ने ‘बॉर्डर’ के सभी गाने लिखे। इसका गाना ‘संदेशे आते हैं’ आज भी भावुक कर देता है। इसे अनु मलिक ने संगीत से सजाया और सोनू निगम के साथ रूप कुमार राठौड़ ने गाया है।

राधा कैसे ना जले
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लगान’ के सभी गाने हिट रहे थे। फिल्म का ऐसा ही लोकप्रिय गाना ‘राधा कैसे ना जले’ को आशा भोसले, उदित नारायण और वैशाली सामंत ने गाया। इसके संगीतकार एआर रहमान थे।

पढ़ें :- Saiyaraa movie Review : दिल छू लेने वाली फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल ,जानिए फिल्म की कहानी

यूं ही चला चल राही
आशुतोष गोवारिकर की ही एक और फिल्म ‘स्वदेस’ के गाने भी जावेद अख्तर ने ही लिखे। ‘यूं ही चला चल राही’ को उदित नारायण, कैलाश खेर और हरिहरन ने गाया है। इसका संगीत एआर रहमान का है।

दो पल रुका
फिल्म ‘वीर जारा’ में शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थीं। गाने को लता मंगेशकर और सोनू निगम ने गाया है। इसका संगीत मदन मोहन का है।

कल हो ना हो
फिल्म ‘कल हो ना हो’ का टाइटल ट्रैक जावेद अख्तर ने लिखा है। इसे सोनू निगम ने गाया है और संगीत शंकर एहसान लॉय का है। फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार निभाया।

पढ़ें :- ‘Labubu Doll शापित…’, बिग बॉस फेम एक्ट्रेस अर्चना ने सुनाई डरावनी कहानी ; फैंस को दी डॉल न खरीदने की सलाह

इन लम्हों के दामन में
‘जोधा अकबर’ के इस गाने को सोनू निगम और मधुश्री ने गाया है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई। गाने का संगीत एआर रहमान का है।

घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही
घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही, रस्ते में है उसका घर – ‘पापा कहते हैं’ (1996) इस गाने को लिखा है जावेद अख्तर ने। आवाज दी है इस गाने को बॉलीवुड के जाने माने गायक उदित नारायण ने।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...